15HREG4 मप्रः ग्राहक मध्यस्थता समाधान शिविर आज
भोपाल, 15 अप्रैल (हि.स.)। मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग द्वारा सभी जिला उपभोक्ता आयोग कार्यालय में आज (शनिवार को) सुबह 10.30 बजे से ग्राहक मध्यस्थता समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ता शिकायतों का मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण किया जाएगा।
जनसम्पर्क अधिकारी राजेश बैन ने बताया कि यह शिविर आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शान्तनु एस. केमकर के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मध्यस्थता के माध्यम से उपभोक्ता शिकायतों के निराकरण किया जाएगा। इसके लिए राज्य आयोग में 31 प्रकरण और सभी जिला उपभोक्ता आयोग में लगभग 300 प्रकरण रखे जाएंगे।