01HREG137 कांग्रेस भाजपा की पोल खोलने की तैयारी में तो भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण में व्यस्त
देहरादून, 01 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जहां निरंतर सांगठनिक तैयारियां करती रहती है वहीं दूसरी ओर अब तक उत्तराखंड में कांग्रेस का संगठन ही बनाया जा रहा है। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एक तरफ जहां भाजपा विधायकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देने जा रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस सांसदों के गोद लिए गए गांवों की हकीकत को धरातल पर जानने के लिए गांवों का दौरा करने जा रही है। कांग्रेस भाजपा की पोल खोलने का दावा कर रही है।
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनका संगठन लगातार मजबूत है और अपने संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। हम भाजपा के ढोल की पोल खोलेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता जल्द ही सांसदों के गोद लिए गए गांवों की हकीकत जानने गांव में जाएंगे।
कांग्रेस जहां भाजपा के पोल खोलने की बात कह रही है वहीं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सिंह चौहान ने बताया कि 8, 9 और 10 अप्रैल को राजधानी देहरादून में पार्टी के सभी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर करने जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल रूप से सभी का मार्गदर्शन करेंगे।