02HREG327 मुख्यमंत्री धामी ने ग्लोबल लीडर रेटिंग में प्रथम रहने पर प्रधानमंत्री को दी शुभकामनाएं
देहरादून, 02 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार पुनः प्रथम स्थान पर रहने पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनके प्रशंसक और चाहने वाले हैं। मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी विश्व नेताओं की यह 76 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग दर्शाती है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का परचम समूचे विश्व में लहरा रहा है।