14HREG83 डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश, 14 अप्रैल (हि.स.)। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के निकट स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।
एकेडमी कोच शिवानी गुप्ता ने बताया कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत संदेश दिया कि स्वच्छ और स्वस्थ होगा इंडिया, तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर खिलाड़ियों ने लगभग 5 क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया।