कैंसर मरीजों के रविवार को जांच शिविर का आयोजन

21HREG356 कैंसर मरीजों के रविवार को जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार, 21 अप्रैल (हि.स.)। ऋषिकेश के गंगा प्रेम अस्पताल एवं नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रोटरी क्लब रानीपुर के सहयोग से जांच शिविर आयोजित किया जायगा। यह शिविर कैंसर मरीजों के लिए होगा, जो सती कुंड कनखल स्थित हरिद्वार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा।

शिविर में राजीव गांधी कैंसर संस्थान की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ हरमीत गोयल, कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ डॉ गीतू अरोड़ा एवं गंगा प्रेम अस्पताल ऋषिकेश के कैंसर पीड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ तरणजीत सिंह मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे।

रोटरी क्लब रानीपुर के सागर मनचंदा व मनमोहन चोपड़ा ने बताया कि हरिद्वार मल्टी-स्पेशिएलिटी अस्पताल कनखल में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक परामर्श के साथ-साथ ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर, वजन माप सहित अन्य जांच भी की जायेगी।