डीएम ने रुड़की महायोजना के प्रारूप पर अधिकारियों संग की चर्चा

12HREG180 आम्बेडकर विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर सम्पन्न

लखनऊ, 12 अप्रैल (हि.स.)। बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र एवं संजय गांधी परस्नातक संस्थान के तत्वावधान में रक्तदान शिविर बुधवार को सम्पन्न हुआ। रक्तदान करने वालों में शिक्षक, विद्यार्थी एवं विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी भी सहभागी हुए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स का सहयोग रहा।

संजय गांधी परास्नातक संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की ओर से रक्तदान शिविर में रक्तदान कर रहे सहभागियों को सहभागिता सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। रक्तदान शिविर को सम्पन्न कराने में संजय गांधी परास्नातक संस्थान, ब्लड बैंक के प्रो. अतुल सोनकर एवं सीनियर रेजीडेण्ट डाॅ. पल्लवी का योगदान रहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। हम लोग एक यूनिट रक्तदान करके तीन लोगों का जीवन बचा सकते हैं। रक्तदान करने से हमारे शरीर में नयी कोशिकाएं बनने लगती है। रेड ब्लड सेल का जीवन काल लगभग 120 दिन का होता है। इसलिए लोगों को रक्तदान करना चाहिए ताकि चिकित्सालयों में रक्त की कमी न हो और बड़ी संख्या में लोगों का जीवन बचाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन

समरससमरससमरसहिस

High

HREG HUKD 180

पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का बागेश्वर में हुआ शुभारंभ

DM Inagurated Paragliding at bages hw er …

12HREG180 पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का बागेश्वर में हुआ शुभारंभ

-डीएम बोली मैंने भी किया था पैराग्लाइडिंग प्रयास, लेकिन पैर हो गया था फ्रैक्चर

बागेश्वर, 12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और जिला प्रशासन बागेश्वर की ओर से होने वाली पहली पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का शुभारंभ बुधवार को हुआ। चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल ने कहा कि इसका उद्देश्य बागेश्वर में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

बागेश्वर के कपकोट में इस चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 14 अप्रैल तक किया जा रहा है। है। आज केदारीबगड़ मैदान में शुभारंभ के बाद जालेख से शुरू हुई इस चैंपियनशिप का उद्घाटन बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल और जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सभी पायलट ने केदारीबागड में लैंडिंग की। बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि उनको भी पैराग्लाइडिंग का शौक था और उन्होंने भी इसके लिए कोशिश की थी, लेकिन तब उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इससे देश भर में संदेश जाएगा की बागेश्वर भी साहसिक गतिविधियों के लिए बेहतर जगह है। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि इस पहली बार होने वाली चैंपियनशिप में आर्मी, नेवी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, आसाम रेजिमेंट, हरियाणा सहित सिक्किम के 31 पायलट हिस्सा ले रहे हैं।

इस मौके पर बागेश्वर के सीएमओ डॉक्टर डीपी जोशी ने कहा कि इस पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के लिए हमारी ओर से हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं इस प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में भी बेहद उत्साह दिखाई दिया। उनके लिए भी ये बेहद ही रोमांचक भरे क्षण हैं।