02HREG151 आह्वान अखाड़ा के पीठाधीश्वर आचार्य अवधूत बाबा अरुण गिरी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
ऋषिकेश, 02 अप्रैल (हि.स.)। आह्वान अखाड़ा के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधूत बाबा अरुण गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर 22 मई से प्रारंभ की जाने वाली वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 1008 कलश गंगाजल यात्रा का शुभारंभ किए जाने का निमंत्रण दिया। रविवार को आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुण गिरी ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ऋषिकेश, त्रिवेणी घाट से 22 मई से यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान 1008 कलश गंगाजल भरकर महामृत्युंजय मंत्र द्वारा प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा एवं श्रीनगर जम्मू कश्मीर आदि गुरु शंकराचार्य के टेकरी पर 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिव मंदिर में संत एवं नागा साधुओं द्वारा शिव मंदिर पर अभिषेक किया जाएगा।