आह्वान अखाड़ा के पीठाधीश्वर आचार्य अवधूत बाबा अरुण गिरी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

02HREG143 आशा रावत बनी टिहरी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

नई टिहरी, 02 अप्रैल (हि.स.)। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के साथ ही जनपद टिहरी गढ़वाल में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत को नियुक्त किया है। प्रदेश संगठन ने प्रताप नगर की पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयलक्ष्मी थलवाल व बसंती भारती को प्रदेश उपाध्यक्ष और निवर्तमान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, नई टिहरी नगर पालिका की अध्यक्ष सीमा कृषाली, घनसाली से मुन्नी देवी व थौलधार से सुमेरी बिष्ट को प्रदेश महामंत्री, सरिता देवी व मंजू राणा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है।

नवनियुक्त महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा, प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर, प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वो अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी और कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगी।