कांग्रेस नेता पीएल पुनिया पहुंचे दून, कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वागत

15HREG167 कांग्रेस नेता पीएल पुनिया पहुंचे दून, कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वागत

देहरादून, 15 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद पीएल पूनिया देहरादून दौरे पहुंचे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं में उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष संगठन एमडी जोशी, विधायक ममता राकेश समेत अनेक नेताओं ने किया स्वागत। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा। कांग्रेस में हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर चल बयानबाजी से गुटबाजी देखने को मिली। इसे रोकने के लिए यह दौरा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।