युवा खेल एथलीटों की मदद करने के लिए एमवे इंडिया कर रहा न्यूट्रीलाइट गोल्फ टूर का आयोजन

14HSPO6 युवा खेल एथलीटों की मदद करने के लिए एमवे इंडिया कर रहा न्यूट्रीलाइट गोल्फ टूर का आयोजन

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (हि.स.)। युवा प्रतिभाओं का समर्थन करने और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में अपनी कोशिश करते हुए देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया, एमवे न्यूट्रीलाइट गोल्फ टूर के दूसरे सत्र का आयोजन कर रहा है। यह 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए गोल्फ टूर्नामेंट की प्रमुख श्रृंखला है। एमवे इंडिया ने गोल्फ टूर का आयोजन करने और स्वास्थ्य और पोषण डोमेन में अपनी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने के लिए के एंड ए गोल्फ गोल्फ़िंग आइकन के साथ साझेदारी की है।

भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया’ पहल के अनुरूप, एमवे का उद्देश्य सही पोषण के माध्यम से युवाओं हेतु खेल और फिटनेस पर जोर देते हुए भारत में खेलों के विकास को बढ़ावा देकर स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना है। यह साझेदारी भारत में महिलाओं और युवाओं पर ध्यान केन्द्रित करते हुए स्वास्थ्य और पोषण क्षेत्र में ब्रांड द्वारा सबसे आगे रहकर बढ़-चढ़ कर काम किए जाने को लगातार बल देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस गठबंधन पर एमवे इंडिया के महाप्रबंधक अंशु बुधराजा ने कहा, “किसी व्यक्ति के जीवन में खेल का महत्व अतुलनीय है, क्योंकि यह कई तरह के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ देता है। यद्यपि एथलीट की सफलता के कई कारक होते हैं, लेकिन पर्याप्त पोषण इष्टतम क्षमता, प्रशिक्षण और प्रदर्शन करने की योग्यता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोषण, स्वास्थ्य और वेलनेस के क्षेत्र में प्रसिद्ध नाम होने के कारण, न्यूट्रीलाइट बाय एमवे, दुनिया का नंबर 1 बिकने वाला विटामिन और आहार पूरक ब्रांड, 90 से अधिक वर्षों से, हमारे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और वेलनेस यात्रा में पोषण की कमी पूरी करने के लिए तैयार किए गए बेहतरीन पूरक आहार प्रदान करने हेतु विज्ञान का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर प्रकृति के सर्वश्रेष्ठ तत्वों को शामिल कर रहा है।”

के एंड ए गोल्फ के निर्देशक करण बिंद्रा ने कहा, ” एमवे न्यूट्रीलाइट गोल्फ टूर के अगले सीजन को देश के भविष्य के चैंपियनों के लिये पेश करने हेतु एमवे के साथ साझेदारी करने पर हमें बहुत खुशी हैं। हमें पहले सीजन में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवारों से भी बहुत अच्छा फीडबैक मिला। इस टूर का उद्देश्य जूनियर खिलाड़ियों को अपने गोल्फिंग की कुशलता को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रतिस्पर्धा करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्लेटफार्म देना है – इसलिए 2021-22 एमवे न्यूट्रीलाइट गोल्फ टूर के विजेताओं को प्रशिक्षण के लिए दुबई में अत्यधिक सम्मानित क्लाउड हैमन गोल्फ अकादमी में ले जाया गया। इन टूर्नामेंटों में उत्कृष्टता हासिल करने के अलावा, इस सीजन में टूर कुछ प्रमुख जूनियर खिलाड़ियों को 2024 की शुरुआत में सबसे प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंटों में से एक – हीरो दुबई डेजर्ट क्लासिक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोल्फरों को देखने का अवसर देगा ।”

इस टूर के दौरान, उभरते गोल्फ चैंपियन बेहतरीन श्रेणी के आयोजनों का अनुभव करेंगे और योग्य विजेताओं को 2024 में हीरो दुबई डेजर्ट क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट की ट्रिप करने का मौका दिया जाएगा। एमवे न्यूट्रीलाइट गोल्फ टूर को विशिष्ट रूप से विभिन्न आयु समूहों में ऑर्डर ऑफ मेरिट बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस साल, टूर में ऐसे आयोजन भी शामिल हैं जहां प्रतिभागियों को वर्ल्ड ऐमच्योर रैंकिंग पॉइंट्स (WAGR) मिलते हैं जो उन्हें दुनिया भर में मान्य सार्वभौमिक रैंकिंग देते हैं।