सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे- ब्रजेश पाठक

16HREG50 सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे- ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के रामायण पाठ कराने के फ़ैसले का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अस्पतालों को भी जरूरी निर्देश दिए हैं।