मंदसौर: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताई आशंका, पानी में न बह जाए 28 करोड़ की योजना

11HREG411 मंदसौर: विपिन जैन बनेे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

मंदसौर 11 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस में तीन साल बाद जिलाध्यक्ष बदला गया है। लंबे समय से जिलाध्यक्ष के लिए उठापटक चल रही थी। कई दावेदार अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर रहे थे। आखिरकार विपिन जैन की नियुक्ति के साथ इस उठापटक पर पर विराम लग गया।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा तीन जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें मंदसौर में जिलाध्यक्ष के रूप में विपिन जैन की नियुक्ति की गई है। मंदसौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दौड़ में विपिन जैन के अलावा रविन्द्र सिंह रांका और मनजीतसिंह मनी का नाम भी चल रहा था। लेकिन विपिन जैन ने अंतत: बाजी मार ली।