15HNAT24 उत्तराखंड विधानसभा में गूंजा मुस्लिम लैंड जिहाद, जनसंख्या असंतुलन का मुद्दा
विधायक शिव अरोरा ने उ.प्र. की सीमा से सटे उत्तराखंड के जिलों में बढ़ते अवैध कब्जों पर रोक लगाने की मांग उठाई
गैरसैंण, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा में पहली बार किसी विधायक ने राज्य में बढ़ रहे जनसंख्या असंतुलन और मुस्लिम लैंड जिहाद के मामले को उठाया। भाजपा के रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने सदन में ये मामला उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड में ये समस्या एक विकराल रूप धारण कर रही है ।
भाजपा विधायक शिव अरोरा ने अपनी ही सरकार के सम्मुख विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से ये बात कही कि देवभूमि उत्तराखंड में जनसंख्या असंतुलन एक बड़ी समस्या बन रही है। खास तौर पर उन्होंने उधम सिंह नगर जिले में सरकारी जमीन पर उत्तर प्रदेश से आए लोगों द्वारा अवैध रूप से बसने और देवभूमि में लैंड जिहाद का षड्यंत्र रचे जाने की बात प्रभावशाली रूप से रखी। शिव अरोरा ने उत्तराखंड में लव जिहाद और बढ़ते अपराधों के लिए भी नाम न लेते हुए कहा कि सांप्रदायिक ताकतें देवभूमि की संस्कृति को प्रभावित करने में लगी हैं।
जनसंख्या असंतुलन के उदाहरण देते हुए विधायक ने कहा कि ये भविष्य की चिंता करने वाला विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि वो अवैध रूप से बसे इन लोगो को चिह्नित कर यहां से खदेड़े।
विधायक का दावा है कि उत्तराखंड में मुस्लिम आबादी असम के बाद सबसे ज्यादा बढ़ रही है। चार मैदानी जिलों में ये आबादी 35 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। हल्द्वानी रेलवे, पछुवा देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में सरकारी जमीन पर ये मुस्लिम आबादी अवैध रूप काबिज हो रही है, जिस पर रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने आज सदन में खुलकर चिंता जताई।