महिला समूहों को दिया आजीविका बढ़ाने का दो दिवसीय प्रशिक्षण

17HREG229 महिला समूहों को दिया आजीविका बढ़ाने का दो दिवसीय प्रशिक्षण

गोपेश्वर, 17 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिला समूहों की आजीविका बढ़ाने के साथ ही अन्य संसाधनों को विकसित करने के लिए चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को सहायक खंड विकास अधिकारी नंदानगर विजय पुरोहित ने समूहों को पंजिका रख-रखाव, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संगठन, समूहों की आजीविका बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समूहों को स्थानीय स्तर पर संसाधनों को विकसित करने के लिए बाजार मांग के अनुसार उत्पादन को बढ़ावा देना होगा। साथ ही उन्होंने समूह की पंजिकाओं के रख-रखाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समूहों को अपने आय-व्यय, बैठक प्रस्ताव, बिल वाउचर, लेन-देन की पंजिकाओं को नियमित रूप से भरते रहना चाहिए। इससे आने वाले समय में समूहों को सरकार की ओर से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकता है। साथ ही बैंक लिंकेज में आने वाली समस्याओं से भी निजात मिल सकती है।