पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के साथ दोनों सुपुत्रियों ने अंगदान और नेत्रदान का लिया संकल्प

04HREG314 पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के साथ दोनों सुपुत्रियों ने अंगदान और नेत्रदान का लिया संकल्प

देहरादून, 04 मार्च (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी दोनों सुपुत्रियों कृति और श्रीजा रावत ने शनिवार को “दधीचि देहदान समिति, देहरादून उत्तराखंड” के माध्यम से नेत्रदान और अंगदान का संकल्प लिया है।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सामाजिक कार्यकर्ता पौधरोपण, नदी पुनर्जीवन, स्वच्छ प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण और रक्तदान के कार्यक्रम के लिए लगातार जागरुकता अभियान चला रहे हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने “दधीचि देहदान समिति, देहरादून उत्तराखंड” के माध्यम से नेत्रदान और अंगदान का संकल्प लिया है। इससे उन्होंने उसी “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव को प्रकट किया है।

उनकी प्रेरणा से उनकी दोनों सुपुत्रियों कु.कृति और श्रीजा रावत ने भी नेत्रदान और अंगदान का संकल्प लेकर परिवार ने समाज के सामने एक उच्च आदर्श प्रस्तुत किया है।