राज्यपाल के भराड़ीसैंण पहुंचने पर विस अध्यक्ष ने किया स्वागत

12HREG72 राज्यपाल के भराड़ीसैंण पहुंचने पर विस अध्यक्ष ने किया स्वागत

गोपेश्वर, 12 मार्च (हि.स.)। भराड़ीसैंण पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने उनका स्वागत किया है।

रविवार को राज्यपाल का चॉपर भराड़ीसैंण के हेलीपैड पहुंचा, जहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने फूलों का बुके देकर उनका स्वागत किया। पुलिस के जवानों की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि यहां पर सभी तैयारियां दुरुस्त की गई हैं।