राज्य को जल्द मिलेंगे 824 एएनएम : स्वास्थ्य सचिव

04HREG335 राज्य को जल्द मिलेंगे 824 एएनएम : स्वास्थ्य सचिव

देहरादून, 04 मार्च (हि.स.)। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्णय के बाद शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 824 एएनएम पदों की भर्ती पर लगी रोक को आरंभ की जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर.राजेश कुमार की ओर से बताया गया कि हाई कोर्ट नैनीताल के फैसले के पश्चात चयनित 824 एएनएम स्वास्थ्य इकाइयों में नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

उन्होंने कहा कि नियुक्ति से प्रदेश के चिकित्सा इकाइयों में आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में तेजी आएगी। एएनएम अस्पताल, स्वास्थ्य कार्यक्रमों व परियोजनाओं के अनुरूप मरीजों को सुरक्षित एवं कारगर देखभाल के लिए नियुक्त होंगे। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भी सहयोग करेंगे। मरीजों को समय समय पर दवाई देना और उन्हें देखभाल करना है। प्रथम उपचार,नुट्रिशन,सामान्य बीमारियों का उपचार प्रदान करना व बच्चों का टीकाकरण करवाना है। डॉक्टर के आदेशानुसार मरीजों को दवाई देना या मरीजों को दिए गए दवाइयों को लेने के लिए प्रोत्साहित करना है साथ ही आमजनमानस में जागरुकता को बढ़ावा देने का भी कार्य एएनएम द्वारा किया जाता है।