शर्मिला टैगोर को देख एक्ट्रेस सिमरन की बोलती क्यों हुई थी बंद, जानिए

01HENT5 शर्मिला टैगोर को देख एक्ट्रेस सिमरन की बोलती क्यों हुई थी बंद, जानिए

फ़िल्म गुलमोहर, पारिवारिक रिश्तों और उनके बीच के असमंजस और तालमेल की गहराई को दर्शाती है। ये ऐसी फिल्म है जो आज के एकल परिवार को भी सामूहिक कुटुंब और उनके बीच की मजबूत भावनाओं और उतार-चढ़ाव की कहानी बयां करेगी।

चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और ऑटोनॉमस वर्क्स के सहयोग से स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित और राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित फिल्म गुलमोहर आपको प्यार, भावना और एकजुटता के सांचे में बांधने आ रही है।

12 सालों बाद पद्मभूषण और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शर्मिला टैगोर इस फ़िल्म से वापसी कर रही हैं जो उनके चाहने वालों के लिए तोहफे से कम नहीं।

हाल ही में बहुप्रतीक्षित पारिवारिक ड्रामा गुलमोहर के लिए एक प्रेस कार्यक्रम में कलाकारों ने शर्मिला टैगोर के साथ काम करने के बारे में अपने अनुभव बताए। जहां एक्ट्रेस सिमरन ने बताया कि जब खुद पहली बार शर्मिला टैगोर के सामने डायलॉग बोलने गयी तब उनकी बोलती बंद हो गयी थी। जी हां, फिल्म में मनोज बाजपेयी की पत्नी और शर्मिला टैगोर की बहू की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सिमरन ने अपनी मन:स्थिति का वर्णन करते हुए पहले सीन के बारे में बताती हैं, “हम सब उनकी उपस्थिति से काफी नर्वस थे और मैं उनके साथ अपने दृश्य को लेकर काफी घबराई हुई थी, जब मुझे अपनी लाइनें बोलनी थीं तब उनके सामने मेरी जुबान ही बंद हो गयी। मेरे लिए, यह मेरे जीवन में दूसरी बार था। जब मैं कई साल पहले, पहली बार रजनीकांत के साथ शूटिंग कर रही थी, तब उन्हें देख, उनके सामने लाइन बोलने के समय मैं एकदम ब्लैंक हो गयी थी और अपनी लाइनें नहीं बोल पा रहा थी।”

सिमरन ने कहा कि, “शर्मिला जी ने शायद मेरी परेशानी को भांप कर मेरा हाथ थाम लिया, उसके बाद, मैं सहज महसूस करने लगी। मेरी नर्वसनेस कम हो गयी और फिर शूटिंग का बाकी हिस्सा बड़ी खूबसूरत से बीता जो मेरे लिए सबसे बेहतरीन अनुभव रहा।”

फिल्म के प्रमुख कलाकारों में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अमोल पालेकर, सिमरन, सूरज शर्मा, कावेरी सेठ और उत्सव झा भी शामिल हैं। गुलमोहर 3 मार्च 2023 को डिज़्नी पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।