मौसम को देखते हुए जल संचय को दैनिक आदतों में करें शामिल : अनिता ममगांई

02HREG83 मौसम को देखते हुए जल संचय को दैनिक आदतों में करें शामिल : अनिता ममगांई

-दो वार्डो में महापौर ने सड़क एवं नाली का किया शिलान्यास

ऋषिकेश, 02 मार्च (हि.स.)। नगर निगम महापौर ने दो वार्डों में सात लाख की लागत से सड़क और नाली का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से महापौर ने जल संचय की भी अपील की।

गुरुवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगांई ने वार्ड संख्या 06 के देहरादून रोड स्थित दुर्गा मंदिर क्षेत्र पहुंची, जहां उन्होंने तीन लाख की लागत से सड़क के विकास कार्य का पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया। बाद में उन्होंने वार्ड संख्या 09 के सब्जी मंडी वाली गली में चार लाख की लागत से नाली के निर्माण का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर मेयर ने निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और समय सीमा में कार्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों से कहा।

महापौर ने क्षेत्रवासियों से कहा कि यदि आपके वार्ड में और भी कोई विकास कार्य कराने की आवश्यकता है, तो उसे अवश्य बताएं। जरूरत के अनुसार ही विकास कार्य होंगे। समस्याओं का निराकरण व वार्ड व बस्तियों का पूर्ण रूप से विकास करना उनका प्रमुख लक्ष्य है, निगम क्षेत्र में लगातार नए विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से गर्मी के मौसम को देखते हुए जल संचय को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने का आग्रह भी किया।

इस अवसर पर पार्षद चेतन चौहान, रीना शर्मा, मनीष शर्मा, विजय बडोनी, अजीत गोल्डी,मनोहर रौतेला, सुनील शर्मा, विक्रम पंवार,नगर निगम से जेई विनय बलोधी, सुभाष सेमवाल आदि मौजूद रहे।