सुकराला माता मंदिर के लिए 24वीं वार्षिक छड़ी मुबारक यात्रा रवाना

11HREG417 अशोकनगर: थाने से महज 4 किमी की दूरी पर हो रही थी अफीम की खेती

अशोकनगर,11 मार्च(हि.स.)। जिले के ईसागढ़ थाना अंतर्गत बड़े स्तर पर अफीम की खेती होने का मामला सामने आया है। हैरत की बात है कि जहां अफीम की खेती की जा रही थी, वह खेत पुलिस थाने से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

जानकारी लगने पर शनिवार को पुलिस अमला ईसागढ़ से नजदीकी गांव दयालपुर पहुंचा । मामले को लेकर थाना प्रभारी दीप्ती तोमर का कहना है सरसों की फसल के साथ करीब 7 बीघा खेत में अफीम की फसल पाई गई है, जिसकी बाजारू कीमत 5 करोड़ रुपये है और एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। उनका कहना है कि वे फिलहाल करीला मेले में ड्यूटी पर हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस यह नहीं बता सकी कि जहां अफीम की पैदावार की जा रही है, आखिर वह भूमि किस की है?