13HENT2 नया भोजपुरी लोकगीत ‘पुरुब से अइहें’ रिलीज
मुंबई, 13 मार्च (हि.स.)। भोजपुरी सिनेमा की टॉप सिंगर नेहा राज का नया भोजपुरी गीत ‘पुरुब से अइहें’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार और दुलार मिला रहा है। नेहा राज के इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा पूनम सिंह पर फिल्माया गया है। जिसने एक एक एक्सप्रेशन पर दर्शक अपना दिल हार बैठते हैं।
वे जब किसी गाने में परफॉर्म करती है तो गर्दा ही उड़ा देती है। अब नेहा राज की आवाज पर एक बार फिर से पूनम ने अपने लटकों झटकों से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। गाने को रिच लोकेशन पर शूट किया गया है। इस गाने में पूनम को देखकर हर कोई उनकी अदाओं का कायल हो गया है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘पुरुब से अइहें’ को सुपरसिंगर नेहा राज ने गाया है। वही इसके लिरिक्स आनंद प्रकाश ने लिखे हैं। इसका संगीत नीलेश शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गाने के कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं। गाने को एडिट पंकज साव और डीआई रोहित ने किया है।