भाजपा ने मुख्यमंत्री के नकल विरोधी कानून बनाए जाने के समर्थन में नगर में निकाली रैली

15HREG355 भाजपा ने मुख्यमंत्री के नकल विरोधी कानून बनाए जाने के समर्थन में नगर में निकाली रैली

ऋषिकेश, 15 मार्च (हि. स. )।भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नकल विरोधी कानून बनाए जाने के समर्थन में भाजपा मंडल ऋषिकेश और मंडल वीरभद्र ने संयुक्त रूप से नगर में जन जागरूकता रैली निकाली।

बुधवार की शाम को निकाली गई रैली उपस्थित जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी और किसी भी तरह के नकल माफियाओं को आगे नहीं बढ़ने देगी, युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखा जाएगा और योग्य युवाओं को ही आगे आने का अवसर दिया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार धामी सरकार एक ऐसी सरकार है, जिसने समाज हित में कई बड़े बड़े बदलाव किए हैं और उन्हीं बदलाव में नकल अध्यादेश पारित करना भी हैै। इससे नकल माफियाओं की कमर पूरी तरह से टूट गई है और नकल करके नकल के भरोसे धनबल का प्रयोग करके जो नौकरी पा लेते थे, उनको इससे झटका लगा है और योग्य युवा आगे आएंगे, जिससे योग्य समाज का निर्माण होगा।

मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सुमन ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा नकल अध्यादेश मील का पत्थर साबित होगा जिससे उत्तराखंड के युवाओं में खुशी की लहर है।

रैली का शुभारंभ हरिद्वार मार्ग स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से हुआ, जो त्रिवेणी घाट पर जाकर समाप्त हुई, जिसमें जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा कविता शाह, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश माधवी गुप्ता, राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी ,पार्षद शिव कुमार गौतम , विजय बडोनी, विकास तेवतिया, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना ,प्रवीण रावत,केशव पोरवाल, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।