काठगोदाम पुलिस ने किया स्मैक तस्करी का खुलासा

18HREG52 काठगोदाम पुलिस ने किया स्मैक तस्करी का खुलासा

हल्द्वानी,18मार्च (हि.स.)। काठगोदाम पुलिस ने स्मैक तस्करी का खुलासा करते हुए उधम सिंह नगर के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 102 ग्राम स्मैक बरामद की है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काठगोदाम थाना पुलिस खेड़ा चौकी पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को रोक कर जब उससे पूछताछ की गई तो बाइक सवार घबरा गया। बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 102 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका नाम आरिफ है। वह दरऊं उधमसिंह नगर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह हल्द्वानी में राज मिस्त्री का काम करता है और अधिक कमाई के लालच में गांव के रहने वाले गुड्डू नाम के व्यक्ति से स्मैक को खरीद कर सप्लाई करने का काम करता है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह काफी दिनों से स्मैक की तस्करी कर रहा है।