महिला के साथ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोपित गिरफ्तार

14HCRI1 महिला के साथ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद, 13 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में थाना नागफनी क्षेत्र के दसवां घाट निवासी आरोपित को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना नागफनी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा था कि थाना नागफनी क्षेत्र के दसवां घाट निवासी आरोपित गौरव उस पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता के अनुसार बीते माह तीन तारीख को वह घर में बच्चों के साथ बैठी थी। उसी दौरान आरोपी गौरव घर में घुस आया। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में धमकी देकर आरोपी भाग निकला। बाद में पीड़िता ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गौरव के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।