07HREG18 बीआरओ भी जुटा चारधाम यात्रा की तैयारियों में, डामरीकरण और मरम्मत का कार्य जोरों पर
जोशीमठ, 07 फरवरी (हि.स.)। चारधाम यात्रा को लेकर जहां प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट हो गई हैं वहीं सीमा सड़क संगठन ने भी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है।
बीआरओ ने बद्रीनाथ यात्रा मार्ग की सड़क को दुरुस्त और डामरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। बीआरओ का प्रयास है कि चारधाम यात्रा से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाये।
बीआरओ ने हेलंग से जोशीमठ और जोशीमठ से मारवाड़ी तक के सड़क मार्ग की मरम्मत और डामरीकरण का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है, जबकि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पर ही हनुमानचट्टी से बद्रीनाथ तक बर्फ हटाने और मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।