11HSPO7 झारखंड की प्रीति ने 18वें राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप ने जीता रजत पदक
रांची, 11 मार्च (हि.स.)। झारखंड की प्रीति लकड़ा ने 18वें राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप ने रजत पदक जीता है। कर्नाटक के उडुपी में भारतीय एथलेटिक्स संघ और कर्नाटक एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 18वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
इस चैंपियनशिप में प्रीति लकड़ा ने ट्रिपल जंप में 11.34 मीटर जंप करते हुए झारखंड को रजत पदक (सिल्वर मेडल) दिलाया। इस सफलता के लिए झारखंड खेल सचिव, खेल निदेशक समेत निदेशालय के समस्त अधिकारियों-कर्मियों और झारखंड एथलेटिक्स संघ के समस्त पदाधिकारियों ने प्रीति लकड़ा और उनके कोच प्रभात रंजन तिवारी को शुभकामनाएं दी। प्रीति लकड़ा हजारीबाग आवासीय सेंटर की प्रशिक्षु है। हालांकि, वह सिमडेगा जिले की रहने वाली है और उसकी दो बहनें हॉकी खिलाड़ी हैं।