दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने ऋषभ पंत को भेजा विशेष संदेश

17HSPO4 दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने ऋषभ पंत को भेजा विशेष संदेश

नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) सीज़न के लिए दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक्त कप्तान डेविड वार्नर ने दिल्ली फ्रेंचाइजी के नियमित कप्तान ऋषभ पंत के लिए एक विशेष संदेश भेजा है, जो वर्तमान में रिहैब और रिकवरी से गुजर रहे हैं।

वार्नर ने कहा, “हम हर सीजन में प्रेरित होते हैं, लेकिन हम आपकी अनुपस्थिति में इस साल खिताब उठाने के लिए और भी अधिक प्रेरित हैं। हम आपके साथ आपके ठीक होने की यात्रा पर चलने वाले हैं। हम कुछ विशेष संदेश भेजने जा रहे हैं और उम्मीद है , आप जल्द ही हमारे साथ होगें। दिल्ली परिवार की ओर से, मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

सलामी बल्लेबाज वार्नर ने आगे कहा, “मुझे दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नामित किया गया है, जबकि अक्षर को उप-कप्तान नामित किया गया है। हमारे पास भरने के लिए बड़ी जगह है।”

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल 2023 को अपने आईपीएल 2023 सीज़न के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।