01HREG65 ई रिक्शा चोरी कर नहर में फेंका, दो गिरफ्तार
हरिद्वार, 01 मार्च (हि.स.)। ई रिक्शा चोरी करने के बाद उसे गंगनहर में फेंकने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया है। ई रिक्शा को चोरी कर गंगनहर में फेंकने से पूर्व चोरों ने उसकी बैटरी निकाल ली। पुलिस ने चोरों के कब्जे से बैटरी बरामद कर ली है। पुलिस जल पुलिस की मदद से गंगनहर में फेंकी गई ई रिक्शा को ढूढ़ रही है।
देवाजीत कुशवाह पुत्र बाबूलाल निवासी नेहरू कालोनी, थाना सिडकुल का पीठ बाजार बहादराबाद से ई रिक्शा चोरी हो गया था। पुलिस ने देवाजीत की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ई रिक्शा की खोज शुरू कर दी थी। जांच उप निरीक्षक पंकज कुमार को सौंपी गई थी। ई रिक्शा की तलाश को पुलिस ने चोरी किए स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित कादर निवासी कलियर और शमशेकर निवासी महमूदपुर, कलिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने ई रिक्शा चोरी करने के बाद उनकी बैटरी निकालकर ई रिक्शा को गंगनहर में फेंक दिया था। अब पुलिस जल पुलिस की मदद से ई रिक्शा में नहर में तलाश कर रही है।