पौधारोपण स्थल का बाेर फेल, गोठान में भी पानी की किल्लत

11HREG362 मप्रः पहली बार चारे के लिए गौशालाओं को मिले 202 करोड़ रुपये, मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री का आभार माना

भोपाल, 11 मार्च (हि.स.)। पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने शनिवार को कहा कि प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में गौवंश के पोषण के लिये वर्ष 2022-23 में अब तक की सर्वाधिक 202 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि प्रदाय की है। मंत्री पटेल ने गौ-शालाओं के लिए उपलब्ध कराई गई राशि के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में यह राशि कई गुना अधिक है। इससे गौशालाओं को काफी मदद मिली है और आत्म-निर्भरता में भी वृद्धि हुई है।

मंत्री पटेल ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 1583 गौशालाओं के एक लाख 69 हजार गौवंश के लिये 41 करोड़ 62 लाख, वर्ष 2020-21 में 1603 गौशालाओं के 2 लाख 43 हजार गौवंश के लिये 94 करोड़ 67 लाख, वर्ष 2021-22 में 1630 गौशालाओं के 2 लाख 76 हजार गौवंश के लिये 77 करोड़ 89 लाख रुपये और इस वर्ष 1758 गौशालाओं के 2 लाख 78 हजार गौवंश के लिये 202 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि प्रदाय की गई है। गौशालाओं में 20 रुपये प्रति गो-वंश दिया जाता है, इसमें 15 रुपये चारा और 5 रुपये सुदाना के लिये शामिल है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना और अशासकीय संस्थानों द्वारा 1758 गौशालाएँ संचालित कर निराश्रित गौवंशों का पालन-पोषण किया जा रहा है। गौशालाओं में गौ काष्ठ, गोबर से गमले आदि बनाने के लिये आर्थिक सहायता भी दी जाती है। गौ शालाओं में जैविक खाद निर्माण, गौ-मूत्र औषधि, वर्मीपिट, गोबर गैस प्लांट आदि का निर्माण कर आय के स्रोत भी सृजित किये जाते हैं।