05HREG80 अनाथ बच्चों के संग होली की खुशियां बाँटने पहुँची राधा स्नेह दरबार की सखियाँ
लखनऊ, 05 मार्च(हि. स.)। अलीगंज क्षेत्र के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय के बच्चों के संग होली की खुशियाँ बाँटने के लिए राधा स्नेह दरबार से जुड़ी महिलाएं अर्थात सखियां पहुँची।
रविवार को राधा स्नेह दरबार की सखियों ने बच्चों में गुलाल, पिचकारियां, खाद्य सामग्री वितरित किया। सखियों ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोस कर कराया।
राधा स्नेह दरबार की अध्यक्ष बिंदु बोरा ने इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि अपने परिवार और बच्चों के साथ तो सभी होली का उत्सव मनाते हैं लेकिन मुख्यधारा से कटे ये बच्चे जिनका कोई नहीं है, ऐसे समय पर अपनों की बहुत कमी महसूस करते हैं। यदि हमारा छोटा सा प्रयास इनके मायूस चेहरे पर मुस्कान ला सके तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। बच्चों के साथ खुशियों को बांटकर सुखद अनुभूति मिलती है। यह बच्चे अनाथ नहीं है बल्कि यह सभी हमारे अपने हैं। समाज के अन्य लोगों को भी थोड़ा वक्त निकालकर इन बच्चों के साथ खुशियां मनानी चाहिए ताकि बच्चों को भी विशेष दिन या पर्व के आनंद की अनुभूति हो।
इस दौरान उपाध्यक्ष सीमा गोयल, मंत्री बीना गोयल, कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, कविता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, मृदुला अग्रवाल, नीलू गोयल, दीपा चंद्रा, कुसुम बोरा, आभा अग्रवाल, अंजु गोयल, अनुराधा गोयल, रेनू अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, अंजना गोयल, राखी अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, आरती अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल व किरन जैन का विशेष सहयोग रहा।