02HREG90 पूर्व सैनिकों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
गोपेश्वर, 02 मार्च (हि.स.)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में गुरुवार को आपदा प्रबंधन गोपेश्वर के तत्वावधान में एसडीआरएफ की ओर से पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ।
पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स मुकेश मिश्रा और धर्मेन्द्र गुसाई के नेतृत्व में एसडीआरएफ की ओर से दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स मुकेश मिश्रा और धर्मेन्द्र गुसाई ने कहा इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है भूत पूर्व सैनिकों को आपदा में कैसे सहयोग लिया जाएगा, इसकी जानकारी दी गई।
पूर्व सैनिकों को एसडीआरएफ की ओर से भूकंप, भू धंसाव, भूस्खलन, नदी के जल स्तर बढ़ने पहाड़ी से गिरने और आपदा में निकटवर्ती चिकित्सालय, फायरबिग्रेड, आपदा के दौरान त्वरित राहत, बचाव कार्य और रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह ने की।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स मुकेश मिश्रा, धर्मेन्द्र गुसाई, एसडीआरएफ से उमराव सिंह, प्रदीप बिष्ट, अनूप कुमार, दीपक कुमार, कमल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।