11HREG183 ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री के बंगले पर कांग्रेसियों ने दिया धरना
ग्वालियर, 11 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के बंगले पर धरना दिया। इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले पर हंगामा किया। महंगाई के साथ ही बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने ऊर्जा मंत्री तोमर को सीढ़ी दी। उन्होंने कहा कि इस सीढ़ी पर चढ़कर ही ऊर्जा मंत्री लोगों के बिजली कनेक्शन जोड़-जोड़कर विधायक और मंत्री बने हैं। अब उन्हीं लोगों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री के बंगले पर हंगामा बढ़ता देख पुलिस पहुंची। पुलिस ने लगभग 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा है। वहीं, ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस पूरे घटनाक्रम को पॉलिटिकल स्टंट बताया है।