03HREG61 मुख्यमंत्री चौहान ने नेशनल सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप पदक विजेता खिलाडिय़ों के साथ पौधरोपण किया
भोपाल, 3 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को 40वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट बॉल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली कुमारी एन. सोनिया तथा सिल्वर मेडल जीतने वाली कुमारी श्रेयसी कटियार के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में चंपा, सारिका इंडिका और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ कुमारी निशिका ठाकुर ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ विजेता बालिकाओं के कोच विजय तथा कुमारी एन. सोनिया के पिता सुब्रमण्यम तथा माता अनीता ने भी पौध-रोपण किया। विनय नागमल, अजय साहू, सलोनी भी पौध-रोपण में साथ थी। बंसल न्यूज के मनोहर सिंह ठाकुर के साथ वर्षा ठाकुर और प्रबल ठाकुर ने भी पौधे लगाए।