16HREG429 बीकेटीसी कार्मिकों का अग्रिम दल पहुंचा श्री बद्रीनाथ धाम
जोशीमठ, 16 मार्च (हि.स.)। श्री बद्री केदार मंदिर समिति के कार्मिकों का अग्रिम दल गुरुवार को बद्रीनाथ धाम पहुंच गया है।
बीकेटीसी का यह अग्रिम दल समिति के सहायक अभियंता गिरीश देवली के नेतृत्व में पहुंचा है, जो कपाटोद्घाटन से पूर्व मंदिर परिसर में रंग रोगन, सफाई एवं मरम्मत कार्यों, विद्युत, पेयजल आदि की व्यवस्था सुचारु करेगा।
श्री बद्रीनाथ धाम में बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कपाट खुलने से पूर्व किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत रूप रेखा देते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बद्रीनाथ पहुंचे इस दल में मंदिर के सहायक अभियंता गिरीश देवली के अलावा अवर अभियंता गिरीश रावत, मंदिर सुपरवाइजर भागवत मेहता दस सदस्य हैं।