ज्वेलरी शोरूम में डकैती का प्रयास करने वाला 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

15HREG36 ज्वेलरी शोरूम में डकैती का प्रयास करने वाला 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद, 15 मार्च(हि.स.)। पुलिस ने ज्वेलर्स जय कुमार वर्मा के शोरूम में 21 फरवरी को डकैती का प्रयास करने वाले 25 हजार के इनामी डकैत को बुधवार को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

एसीपी मुरादनगर ने बताया कि सूचना मिली कि मैनापुर रोड पर मोटरसाइकिल पर कुछ बदमाश जा रहे हैं। पुलिस ने वहां पर चेकिंग शुरू कर दी। सभी एक मोटरसाइकिल पर करते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। यह लोग रुके नहीं और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर जाकर दोनों को घेर लिया। इस पर एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा और उसे दबोच लिया। इस दौरान उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश का नाम आयूष त्यागी उर्फ नवाब है। यह कारमल नगर म.न.-06 माउंट कारमल स्कूल के पास कस्बा व थाना मुरादनगर का निवासी है। उसका साथी अभियुक्त बादल वर्मा पुत्र जितेन्द्र वर्मा अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल व तमंचा बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि वर्मा का शोरूम जागृति विहार सैक्टर 23 संजयनगर स्थित दुकान में अवैध हथियारों से लैश होकर 10 बदमाशों ने योजना बद्ध तरीके से समय शाम के लगभग 5.30 बजे डकैती करने का प्रयास किया गया था। इसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना मधुबन बापूधाम पर उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

घटना के अनावरण के लिए 08 टीमें गठित की गयीं थीं। उनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज का लगातार गहन विश्लेषण मैनुवल इंटेलिजैन्स, जेल में निरुद्ध अपराधियों से गहन पूछताछ एवं अन्य श्रोतों से जानकारी कर घटना का सफल अनावरण किया गया। इससे पूर्व में ही पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।