03HREG121 थियेटर इन एजुकेशन कार्यशाला का आयोजन
बागेश्वर, 03 फरवरी (हि.स.)। बागेश्वर के डायट में पांच दिवसीय थियेटर इन एजुकेशन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर कार्यशाला समन्यवयक डॉ प्रेम सिंह मावड़ी ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों से 40 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रभारी प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र सिंह धपोला ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षा में थियेटर का महत्वपूर्ण स्थान है। पठन-पाठन में थियेटर को एक टूल की तरह उपयोग कर शिक्षा को रोचक बनाया जा सकता है।
कार्यशाला में सन्दर्भदाताओं के रूप में प्रख्यात नाट्यकर्मी जहूर आलम ने कहा कि नाट्य में सभी विधाएं समाहित हैं। इस विधा के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया आसान व रुचिकर हो जाती है।
राज्यगीत लेखक व कवि हेमंत विष्ट ने कहा कि कठिन विषयों में बच्चों की रुचि कम होती है उन्हें थियेटर माध्यम से सिखाने की प्रक्रिया में सुगमता होगी।