02HREG367 मप्र के उद्यानिकी राज्य मंत्री कुशवाह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की सौजन्य भेंट
भोपाल, 2 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की।
राज्य मंत्री कुशवाह ने रक्षा मंत्री सिंह से ग्वालियर ग्रामीण अंतर्गत छावनी क्षेत्र मुरार को निवासियों की सुविधा दृष्टिगत सिविल एरिया घोषित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही की बात कही।