केरल ने जीता नेशनल बीच सॉकर चैंपियनशिप के पहले संस्करण का खिताब, पंजाब को 13-4 से हराया

02HSPO7 केरल ने जीता नेशनल बीच सॉकर चैंपियनशिप के पहले संस्करण का खिताब, पंजाब को 13-4 से हराया

सूरत, 2 फ़रवरी (हि.स.)। केरल ने नेशनल बीच सॉकर चैंपियनशिप के उद्घाटन संस्करण का खिताब जीत लिया है। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में केरल ने पंजाब को 13-4 से हराकर खिताब जीता।

यह गेम ग्रुप स्टेज का रीमैच था, जहां पंजाब ने 6-5 से करीबी मैच जीता था। फाइनल में हालांकि केरल ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और पहले मिनट से ही दबदबा बनाकर लीग चरण में हार का बदला लिया।

केरल के कप्तान कमलुद्दीन ने केरल के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की। मैच शुरु होने के 24 सेकंड बाद ही कमलुद्दीन ने टीम को बढ़त दिला दी। केरल ने पांच मिनट बाद दूसरा गोल किया, हालांकि पंजाब ने जल्द ही वापसी की। केरल ने पहले ब्रेक में 4-2 से बढ़त बनाई।

दूसरे हॉफ में, केरल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अविश्वसनीय छह गोल किए, जिसका पंजाब के पास कोई जवाब नहीं दिया। खेल के अंतिम हॉफ में केरल ने 10-2 की बढ़त हासिल कर, हालांकि अंत में पंजाब ने थोड़ा बेहतर किया और दो गोल किये,लेकिन ये नाकाफी थे। तय समय की समाप्ती पर केरल 13-4 से आगे था और इसी स्कोर के साथ खिताब पर कब्जा जमाया।

पहले दिन खेले गए तीसरे स्थान के खेल में दिल्ली ने उत्तराखंड को 3-1 से हराया।

केरल के गोलकीपर संतोष कासमीर को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। राजस्थान के अमित गोदारा 27 गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी थे। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार केरल के सिजू एस को दिया गया।