धीरज नारायण सिंह बने कटिहार बैडमिंटन के नए जिला चैंपियन

02HSPO14 धीरज नारायण सिंह बने कटिहार बैडमिंटन के नए जिला चैंपियन

कटिहार, 02 फरवरी (हि.स.)। शहर के माहेश्वरी एकेडेमी इंडोर हॉल में चल रहे 28वीं कटिहार जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के सभी आयु वर्ग के फाइनल्स मुक़ाबले कल देर रात तक खेले गए। जिसमें पांच बार के जिला चैंपियन आशियांत बिश्वास अपने ख़िताब को बचाने में असफल रहे और उन्हें उनके चिर प्रतिद्वंद्वी धीरज नारायण सिंह ने सीधे सेटों में 21-16, 21-12 से मात दे कर पुरषो के नए जिला चैंपियन बने। जबकि बालक अंडर 13 के सिंगल्स में यश भारती ने देवांश शर्मा को सीधे सेटों में मात दी।

बालक अंडर 17 के सिंगल्स मे आदित्य गुप्ता नीलेश शर्मा पर भारी पड़े और इस वर्ग का ख़िताब जीता। बालक अंडर 19 सिंगल्स का मुकाबला एकतरफा रहा और वहां रोशन यादव विजेता साबित हुए उन्होंने नीलेश शर्मा को 21-7, 21-9 से हराया। बालक अंडर 15 सिंगल्स का ख़िताब मयूरेश के नाम रहा उन्होंने अमृत गांधी को सीधे सेटों में 21-12, 21-14 से मात दी।

बालिका अंडर 13 सिंगल्स का खिताब अनन्या झा ने स्वरा झा को हरा कर जीता। बालिकाओं के अंडर 17 का सिंगल्स मुकाबला राष्ट्रीय खिलाड़ी सौम्या भारती ने कात्यानी यादव को 21-5, 21- 15 से हराकर जीत हासिल की। बालको के अंडर 13 डबल्स में अरिंदम यादव और यश भारती की जोड़ी ने देवांश शर्मा और संस्कार स्वरूप की जोड़ी को तीन सेट चले मुकाबले में 21-15, 18-21, 21-16 से हराकर जीता। जबकि बालक अंडर 15 का डबल्स का ख़िताब यश भारती और मयूरेश की जोड़ी ने देवांश शर्मा और रुद्रांश सिंह की जोड़ी को 21-12, 21-17 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

मास्टर सिंगल्स का ख़िताब कृष्णा कुमार के नाम रहा, फाइनल्स में उन्होंने डॉ आनंद को मात दी। जबकि मास्टर डबल का ख़िताब कृष्णा कुमार और संजय साह की जोड़ी ने रेलवे के संजीव सिंह और संतोष पासवान की जोड़ी को हराया। वही पुरुष के डबल्स मुक़ाबले को धीरज नारायण और आशियांत विश्वास की जोड़ी ने प्रकाश कुमार और रोशन यादव की जोड़ी को 21-16, 18-21, 21-15 से हराकर जीत हासिल की।

प्रतियोगिता के राइजिंग प्लेयर का पुरस्कार यश भारती ने जीता, उन्होंने अपने तीनों वर्गो का खिताब अपने नाम किया। जबकि प्रतिष्ठित चैंपियंस ऑफ चैंपियन का अवार्ड पुरषो के जिला चैंपियन धीरज नारायण के नाम रहा। इस मौके पर बैडमिंटन कटिहार ने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी सौम्या भारती, वैभवी सिंह और मेधांश शर्मा को विशेष स्मृति चिन्ह और रैकेट और किट बैग दे कर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में अंपायरिंग की भूमिका राज्य अंपायर कृष्णा कुमार, रवि प्रकाश और उदय ने निभाई।

फाइनल्स के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने ने अपनो संबोधन बैडमिंटन कटिहार को उसके उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी और भरोसा दिलाया कि इंडोर स्टेडियम को और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस किया जाएगा साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर विशिष्ट अतिथि कटिहार परिवार न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश साहब कौसर ने सभी प्रतिभागियों को शानदार खेल के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर बैडमिंटन कटिहार के अध्यक्ष डॉ ग़ाज़ी शरीक अहमद, उपाध्यक्ष डॉ आनन्द कुमार सचिव संजीव अनु सिंह, पूर्व विश्वविद्यालय बैडमिंटन कप्तान समाजसेवी बबन झा, पूर्व जिला चैंपियन नीरज सिंह, समरेश चौहान, प्रयाजोक ज्ञान प्राप्ति की नीतू साह, बैडमिंटन कटिहार के संयुक्त सचिव आनंद भारती, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम पोद्दार, संजय कुमार साह, रंजीत कुमार, दीपक कुमार, संतोष पासवान, रब नवाज़ खान, प्रतीक राणा, डी एस कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रो.बिजय मल, बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी पटना की सारा कौसर, कैमुर की फ़िज़ा हसनआदि उपस्तिथ रहे।