बुक माय टूट्स ने छात्रों को रोजगार पाठयक्रमों की दी जानकारियां

08HREG69 बुक माय टूट्स ने छात्रों को रोजगार पाठयक्रमों की दी जानकारियां

देहरादून, 08 जनवरी (हि.स.)। बुक माय टूट्स की ओर से रविवार को यूजी कॉन्फ्लुएंस 2023 का आयोजन किया। इस दौरान विषय विशेषज्ञों ने छात्रों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

छात्रों को कॉर्पोरेट जगत और भविष्य में रोजगार युक्त पाट्यकर्मों जैसे बीए,बीबीए,बीसीओएम, एलएलबी और बीसीए के माध्यम से लिबरल आर्ट्स, प्रबंधन, कानून,लेखा और आईटी की जानकारियां दी गईं।

इस मौके पर सीए अमित गोयल, बुक माय टूट्स के संस्थापक और सीईओ ने कहा, “कई बार, यह देखा जाता है कि छात्र ग्रेजुएशन के बाद क्षेत्र की अस्पष्ट समझ के कारण अपनी रुचि के क्षेत्र को बदल देते हैं, इस अंतर को पाटने में उनकी मदद करने के लिए, हमने अंडर ग्रेजुएट कंफ्लुएंस 2023 का आयोजन किया। यहां आए छात्रों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क कॉउंसिलिंग की”।

प्रीति गोयल बुक माय टूट्स की सह-संस्थापक और सीओओ ने कहा,”इंटरनेट पर सूचनाओं की अधिकता से सही करियर को चुनने में छात्रों को समस्या होती है।

सोमांश गर्ग (मेजबान और आयोजक) ने कहा छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हम लोगों द्वारा अंडर ग्रेजुएट कंफ्लुएंस 2023 का आयोजन किया गया।

मिस तरु मेहन (एक्सपर्ट मेन्टोर) ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए इस तरह के धैर्य और प्रतिबद्धता की आवश्यकता है।

प्रसिद्ध करियर कोच मनुज मित्तल ने डेटा साइंस और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा में करियर पर अपने ज्ञान को इस कार्यक्रम में साझा किया। इस कार्यक्रम में माइकल एलन,प्रीतिमा वर्मा, डॉ.फराह समीर,गीतांजलि आर्य,रिधम डावर,सागर डावर,सेठी,गुप्ता,अजय कपूर और मिस्टर गोयल सहित शहर के कई प्रख्यात शिक्षक उपस्थित रहे।

ग्राफिक एरा,बेनेट,शिव नादर,फ्लेम,आईआईएलएम, जीआईएमएस,क्वांटम,किरिया और यूपीईएस से आये विशेषज्ञों ने भाग लिया।