खंडवा: गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में दिखी महाकाल लोक की झलक

26HREG239 खंडवा: गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में दिखी महाकाल लोक की झलक

खंडवा, 26 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शहर के गुरुगोविंद सिंह स्टेडियम पर आयोजित हुआ,वनमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद वनमंत्री ने सीएम के भाषण का वाचन किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

पुलिस जवानों,एनसीसी,रेडक्रॉस के छात्र छात्राओं ने बैंड की धुन पर मार्चपास्ट किया। इसके बाद विभिन्न शालाओं की ओर से संस्कृतिक और देशप्रेम से भरी प्रस्तुतियां दी गई,इसमें उज्जैन में बने महाकाल लोक और देश के वीर शहीदों को दर्शाया गया। नृत्य की सुंदर आयोजन के बाद शासकीय कार्यालयों की झांकियां निकली। और अंत में पुरुस्कार वितरण हुआ। कार्यक्रम को देखने स्टेडियम पर हजारों लोग जुटे थे,खासकर स्कूली बच्चे खासे उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र वर्मा,महापौर अमृता अमर यादव,कलेक्टर अनूप कुमार,एसपी विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।*