31HREG189 वसंतोत्सव में डाना गोलू की प्रस्तुति से प्रयोगांक काे मिला द्वितीय पुरस्कार
नैनीताल, 31 जनवरी (हि.स.)। नगर की रंगमंच संस्था प्रयोगांक ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति रामनगर द्वारा आयोजित वसंत महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान सांस्कृतिक नाट्य प्रतियोगिता के अंतर्गत संस्था ने कुमाऊंनी जागर शैली पर आधारित कुमाऊंनी नाटक ‘डाना गोलू’ का प्रस्तुतीकरण किया और प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मदन मेहरा के निर्देशन एवं उमेश कांडपाल के सह निर्देशन में मंचित नाटक में कुमाऊं के लोक देवता कल बिष्ट के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रदर्शित करता है। नाटक बताता है कि जुल्म के खिलाफ एक होकर लड़ा जाए तो अत्याचारी का अंत किया जा सकता है।
नाटक में मुख्य भूमिकाओं में रोहित वर्मा, उमेश कांडपाल, कौशल साह जगती, सम्राट पुनीत कांत, नीरज डालाकोटी, दीक्षय कुमार, मुकेश धस्माना, महेश जोशी, मदन मेहरा, चित्रा, अनुष्का, ऋतु, आरती, डॉ. अफरोज मोहम्मद, अनवर रजा, नासिर अली, अर्जुन पांडे रहे।
संगीत धीरज कुमार, भुवन कुमार, रवि नेगी, पवन कुमार, ऋतु व मदन मेहरा ने दिया, जबकि नाटक के मंचन में श्रीराम सेवक सभा नैनीताल व एचएस राणा का सहयोग रहा। नैनीताल के रंग कर्मियों ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रयोगांक के कलाकारों को बधाई दी है।