20HREG281 खंडवा: सिलाट राष्टीय चैंपियनशिप में खंडवा जिले ने जीते पदक
खंडवा, 20 जनवरी (हि.स.)। खेल विधाओं में खंडवा के खिलाड़ी अपने हूनर का परिचय देते हुए अपने अपने खेलों का शानदार प्रदर्शन कर खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश कोच द्रोणाचार्य रत्न अवॉर्ड से सम्मानित मनीष आसाराम भेंसारे के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 13 जनवरी से 16 जनवरी तक नांदेड़ में जूनियर पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमे नेशनल चैंपियनशिप में 29 राज्य की टीम ने हिस्सा लिया था।
दिल्ली,राजस्थान,गुजरात युपी,बिहार ,अंडबार निकोबार ,कशमीर ,मणिपुर आदि 1400 खिलाड़ी शामिल हुए थे। खंडवा मध्य प्रदेश जिले से कॉमरेड सेल्फ डिफेंस ऐंड मार्शल आर्ट एकेडमी और पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट एंड वेलफेयर एसोसिएशन खंडवा गवरमेंट ऑफ इंडिया अंशिका चौहान ने सिल्वर मेडल अर्जित किया और अश्विनी चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश से 54 खिलाड़ी ने भाग लिया जिसमे 16 स्वर्ण पदक 9 रजत पदक 12 कांस्य पदक हासिल कर अपने जिले और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। सिलाट मध्य प्रदेश महासचिव अभय श्रीवास कोच रोहित श्रीवास उपस्थित थे ।