केंद्रीय मंत्री गडकरी सोमवार को आएंगे मध्य प्रदेश

22HNAT32 केंद्रीय मंत्री गडकरी सोमवार को आएंगे मध्य प्रदेश

ग्वालियर, 22 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार (23 जनवरी) को मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दतिया में मां पीताम्बरा पीठ पहुंच कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री गडकरी वायुयान से नागपुर से प्रस्थान कर सुबह 10.45 बजे ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर विमानतल आएंगे और यहां से सुबह 10.50 बजे हेलीकॉप्टर से दतिया जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। गडकरी पूर्वाह्न 11.15 बजे दतिया पहुंचेंगे। यहां प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी मां पीताम्बरा पीठ पहुंचेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 12.30 बजे वे दतिया से कार द्वारा झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

केंद्रीय मंत्री झांसी से ओरछा पहुंचेंगे, जहां मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ बुंदेलखंड राष्ट्रीय राजमार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गडकरी शाम 4.30 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगे और 4.40 बजे वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।