झांसी : महिला सहित चार गांजा तस्कर गिरफ्तार

30HCRI16 झांसी : महिला सहित चार गांजा तस्कर गिरफ्तार

झांसी, 30 जनवरी (हि.स.)। रक्सा थाना पुलिस ने बीती रात को एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 40 किलो गांजा बरामद किया है।

अवैध मादक पदार्थ बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रक्सा थाना पुलिस ने देर रात को जीआईसी स्कूल के पास पुलिया पर एक बाइक और एक स्कूटी पर आ रहे तीन युवक और एक महिला को रोका। तलाशी के दौरान बाइक और स्कूटी में रखी गई 40 किलो गांजा बरामद हुआ है।

पूछताछ में पकड़े गए सभी लोग मादक पदार्थ तस्कर निकले। तस्करों में मध्यप्रदेश के दतिया पिपुआ निवासी राघवेंद्र, प्रेम, वीरन साहू और उड़ीसा के फुलवानी निवासी महिला जूली हैं। बरामद गांजा और वाहनों को जब्त करते हुए पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।