बहु-प्रारूप श्रृंखला के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी आयरलैंड पुरुष क्रिकेट टीम

24HSPO6 बहु-प्रारूप श्रृंखला के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी आयरलैंड पुरुष क्रिकेट टीम

डबलिन, 24 जनवरी (हि.स.)। आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम बहु प्रारुप श्रृंखला के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी और तीन वर्षों में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी।

आयरलैंड क्रिकेट के अनुसार, महीने भर चलने वाले इस दौरे में 15 मार्च को अभ्यास मैच होगा, फिर तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह दोनों पक्षों के बीच खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच होगा, साथ ही दोनों टीमों के बीच यह पहली बहु-प्रारूप श्रृंखला होगी। टीम 11 मार्च को डबलिन से बांग्लादेश के लिए रवाना होगी।

आयरलैंड ने मई 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। पाकिस्तान ने यह मैच पांच विकेट से जीता था। इसके बाद आयरलैंड ने जुलाई 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट भी खेला था, जिसे इंग्लैंड ने 143 रन से जीता था।

क्रिकेट आयरलैंड के उच्च-प्रदर्शन निदेशक रिचर्ड होल्ड्सवर्थ ने कहा, “2023 आयरिश क्रिकेट में एक अविश्वसनीय रूप से व्यस्त वर्ष होने वाला है – और हमें बांग्लादेश के इस दौरे की पुष्टि करने में खुशी हो रही है। जबकि यह अपनी तरह का पहला दौरा है जो हम वरिष्ठ स्तर पर करेंगे।”

उन्होंने कहा, “भविष्य के दौरों के कार्यक्रम के तहत हम एशिया में काफी क्रिकेट खेलेंगे, इसलिए ये मैच हमारे खिलाड़ियों के विकास के लिए मूल्यवान अनुभव हैं – साथ ही टीम के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर भी है, क्योंकि हम मई में अपने आखिरी विश्व कप सुपर लीग मैचों में खेलेंगे।”

दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है:

वार्म-अप मैच

-मार्च 15: अभ्यास मैच – प्रतिद्वंद्वी की घोषणा की जाएगी

वनडे सीरीज

-मार्च 18: बांग्लादेश बनाम आयरलैंड- पहला वनडे (एसआईसीएस, सिलहट)

-मार्च 20: बांग्लादेश बनाम आयरलैंड- दूसरा वनडे (एसआईसीएस, सिलहट)

-23 मार्च: बांग्लादेश बनाम आयरलैंड – तीसरा वनडे (एसआईसीएस, सिलहट)

टी20 सीरीज

-मार्च 27: बांग्लादेश बनाम आयरलैंड – पहला टी20 (जेडएसीएस, चट्टोग्राम)

-29 मार्च 29: बांग्लादेश बनाम आयरलैंड – दूसरा टी20 (जेडएसीएस, चट्टोग्राम)

-31 मार्च 31: बांग्लादेश बनाम आयरलैंड – तीसरा टी20 (जेडएसीएस, चट्टोग्राम)

टेस्ट मैच

-अप्रैल 4-8: बांग्लादेश बनाम आयरलैंड – टेस्ट मैच (एसबीएनसीएस, ढाका)