28HREG324 भारत ही एक ऐसा देश जहां संगीत में बहुत विविधता हैः एलेन वेबर
भारतीय संगीत को विश्व स्तर पर प्रोमोट करते है फ्रांस के रहने वाले वेबर
लखनऊ, 28 जनवरी ( हि.स.)। भारत के शास्त्रीय नृत्य कथक को चाहने वाले न केवल अपने देश में ही बल्कि विदेशों में हैं, और केवल कथक ही नहीं यहां के लोक संगीत और संगीत की दूसरी विधाओं को पसंद करने वाले हैं। न केवल पसंद ही करते हैं बल्कि उसे प्रोमोट भी करते हैं। ऐसे ही फ्रांस के पेरिस शहर के रहने वाले अला वेबर । अला वेबर को लोग एलेन वेबर के नाम से भी जानते है। वह भारतीय संगीत में न केवल रूचि रखते हैं बल्कि बल्कि उसको दुनियां के विभिन्न मंचों पर प्रोमोट भी करते हैं । उन्होंने देश के संगीतकार अमजद अली खां व जाकिर हुसैन के साथ भी काम किया है। वह हाॅल ही लखनऊ में आयोजित कथक नृत्य कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। इस मौके पर हिन्दुस्थान समाचार ने उनसे खास बातचीत की। एलेने वेबर को यहां की संस्कृति से इतना लगाव है कि जब वह इस शहर में आए थे, लखनऊवीं पहनावा शेरवानी और पायजामा ही पहने हुए थे।
एलेन वेबर ने बताया कि जब वह लगभग 25 साल के रहे होगे तब वह भारत आए थे। उस समय दिल्ली में आयोजित एक कथक नृत्य के कार्यक्रम को देखने का मौका मिला था। बस तभी से कथक इतना अच्छा लगा कि उससे लगाव हो गया था। वह बताते हैं कि कथक से उन्हें बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा यहां के लोक संगीत से उन्हे बहुत प्यार है और अब वह इसको दुनियां के हर मंच पर प्रोमोट करा करते है। वह कहते है इसे बचा के रखना है।
उन्होंने बताया कि भारत ही एक ऐसा देश जहां संगीत में बहुत विविधता है। संस्कृति और संगीत में यह देश बहुत धनी है। उन्होंने लखनऊ के कथक नर्तक पं. अनुज मिश्रा का नाम लेते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे है और कई मंचों पर कथक को प्रोमोट काम करने का काम कर रहे है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वह बहुत सालों से भारतीय संगीत, यहां के लोक संगीत व डांसेस को बचाए रखने के काम कर रहे है। उन्होंने बहुत से संगीत उत्सव में भी काम किया है।