21HREG86 पुलिस ने नौ वारंटियों को किया गिरफ्तार
हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। पथरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को दबोचने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर दबिश दी। इसके चलते पुलिस को कामयाबी मिली।
पकड़े गए वारंटियों के नाम मनवर निवासी ऐथल पथरी, खुर्शीद निवासी ऐथल पथरी, मुरसलीन निवासी ऐथल पथरी, अहसान निवासी बुडाहेडी पथरी, राहुल निवासी बहादुरपुर पथरी, आकाश कुमार निवासी बहादरपुर जट, शहीद निवासी पदार्था पथरी, अनूप निवासी एकड़ कला पथरी और सुनील उर्फ सुंदरनिवासी भरापुर भोरी बहादराबाद बताए गए हैं। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया है।