पांच-पांच हजार के दो इनामी गिरफ्तार

21HREG80 पांच-पांच हजार के दो इनामी गिरफ्तार

हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। पेशेवर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई और इनामी अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस टीम ने 5-5 हजार के दो इनामी आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया है।

लाठरदेवा झबरेड़ा निवासी आरोपित मनीष तथा राहुल द्वारा लगातार फरार चलने और ठिकाने बदलने पर दोनों के ऊपर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा आरोपितों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया है।