अनूपपुर: जैतहरी नगर परिषद चुनाव की मतगणना सोमवार को

22HREG210 अनूपपुर: जैतहरी नगर परिषद चुनाव की मतगणना सोमवार को

अनूपपुर, 22 जनवरी (हि.स.)। नगर परिषद जैतहरी के 15 वार्ड पार्षद पद के आम निर्वाचन के तहत 20 जनवरी को संपन्न हुए मतदान की मतगणना सोमवार को प्रातः 9 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी में प्रारम्भ की जाएगी।

रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम विजय डेहरिया तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार शशांक शेंडे ने संयुक्त रूप से बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना के मार्गदर्शन में राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश अनुसार आवश्य्क व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। मतगणना के लिए 15 टेबल लगाई गई है,जिसमे 15 गणना पर्यवेक्षक तथा 15 गणना सहायक के रूप में शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वहीं रिजर्व के रूप में 3 अन्य टेबिल होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अनूप तिवारी रिटर्निंग आफीसर एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया, सहायक रिटर्निंग आफीसर तहसीलदार जैतहरी शशांक शेंडे तहसीलदार पुष्पराजगढ़ टी आर नाग तथा पुलिस अधिकारी व सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे। मतगणना उपरांत विजयी घोषित उम्मीदवारों को रिटर्निंग आफीसर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। मतगणना स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लिया गया है।